यूपी पुलिसकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 2310 करोड़ की 144 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Total Views : 196
Zoom In Zoom Out Read Later Print

यूपी पुलिसकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 2310 करोड़ की 144 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदलने में उप्र पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को थाने और चौकी पर आने वाले फरियादियों के साथ और अच्छा व्यवहार करने को प्रेरित किया। लोकभवन में बुधवार को मुख्यमंत्री ने पुलिस की अवस्थापना सुविधाओं के लिए 2,310 करोड़ रुपये की 144 परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया। हमारी सरकार ने कड़ी मेहनत से आठ से 12 घंटों तक और विशेष अवसर पर 24 घंटे ड्यूटी पर डटे रहने वाले जवानों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया। छह वर्षों में उप्र पुलिस को केवल अवस्थापना सुविधाओं के लिए 18 से 20 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शेष 57 जिलों में साइबर क्राइम थानों और सभी 1,532 थानों में साइबर सेल का शुभारंभ भी किया। वर्तमान में 18 परिक्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर पहले से संचालित हैं। 

See More

Latest Photos