J&K: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, परिवार में छाया मातम

Total Views : 591
Zoom In Zoom Out Read Later Print

शनिवार को जवानों का पार्थिव शरीर घर लाया जायेगा। देश पर खुद को न्यौछावर करने वाले जवान में 26 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी निवासी विमान गाँव और 27 साल के योगंबर सिंह साकरी गाँव के रहने वाले थे।


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलए अभियान के दौरान दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवानों के शहीद होने की खबर जैसे उनके परिजनों को मिली तो सब सदमे में है। शनिवार को जवानों का पार्थिव शरीर घर लाया जायेगा। देश पर खुद को न्यौछावर करने वाले जवान में 26 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी निवासी विमान गाँव और 27 साल के योगंबर सिंह साकरी गाँव के रहने वाले थे।

देश सेवा में अपना योगदान देने के लिए पांच साल पहले विक्रम सिंह नेगी इंडियन आर्मी में शामिल हुए थे। आज वह अपने पीछे एक 18 महीने बच्चे, पत्नी और 95 साल की दादी को अकेला छोड़कर शहीद हो गए. योगंबर सिंह एक महीने की छुट्टियां बिताने के बाद जुलाई में वापस पोस्टिंग पर पहुंचे थे। सिंह के परिवार में माता-पिता, एक साल बेटा और पत्नी सभी सदमे में है.    

See More

Latest Photos